डेयरी प्लांट में माँक ड्रिल कर अग्निशमन उपकरणों के संचालन की दी गई जानकारी

WhatsApp Channel Join Now
डेयरी प्लांट में माँक ड्रिल कर अग्निशमन उपकरणों के संचालन की दी गई जानकारी


वाराणसी, 20 अप्रैल (हि. स.)। वाराणसी में सोमवार को अग्निशमन विभाग की ओर से हरदत्तपुर रेलवे स्टेशन के समीप ज्ञान डेयरी प्लांट में समस्त स्टाफ कर्मियों को माँक ड्रिल कराकर अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी प्रदान की गयी।

वाराणसी में मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह ने कहा कि वाराणसी में ज्ञान डेयरी प्लांट में कई कर्मचारी काम करते हैं। यहां आग लगने पर जान माल की सुरक्षा के लिए अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी दी गई। कर्मचारियों ने रुचि लेकर उपकरणों को सीखा है और स्थायी मॉडल में निपुण होने का प्रयास किया है। वहीं, डेयरी प्लांट के कर्मचारियों ने अग्निशमक उपकरणों को चलाना सीखा और उन्होंने कहा कि आज तक उपकरणों को देखते आए हैं। आज पहली बार आग लग जाने पर उसे बुझाने के लिए इसे चलाना सीखा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story