वाराणसी में सिलेंडर की डिलीवरी को लेकर उपभोक्ता और गैस एजेंसी प्रबंधन आमने-सामने

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी में सिलेंडर की डिलीवरी को लेकर उपभोक्ता और गैस एजेंसी प्रबंधन आमने-सामने


वाराणसी, 24 मार्च(हि. स.)। वाराणसी में सिलेंडर की डिलीवरी को लेकर एक उपभोक्ता और गैस एजेंसी के प्रबंधन के आमने-सामने आने से माहौल गर्म हो गया। वाराणसी के फुलवरिया क्षेत्र निवासी सेवानिवृत्त डॉक्टर विजय कुमार सिंह ने वाराणसी गैस एजेंसी के प्रबंधन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत की है।

विजय सिंह ने कहा कि मेरा गैस कनेक्शन संख्या 7092987564 हैं और डीलर का नाम वाराणसी गैस एजेंसी है। एजेंसी ने बिना मेरे बुक कराए 23 मार्च को 08.35 पीएम पर सिलेंडर बुक किया और 23 मार्च को ही डिलीवर कर दिया। एजेंसी के लोग इस संबंध में ठीक से बात नहीं कर रहे हैं। वहीं, वाराणसी गैस एजेंसी के प्रबंधन का कहना है कि विजय ने 19 मार्च को गैस सिलेंडर बुक किया था और जिसे 23 मार्च को ही डिलीवर किया गया। गैस एजेंसी की ओर से कोई लापरवाही नहीं है। इसका मैसेज भी उन्हें सौंप दिया गया है। अगर गैस सिलेंडर उन्हें नहीं मिला है तो इसकी जांच होनी चाहिए।

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story