वाराणसी में 231 कमर्शियल सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी की आशंका

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी में 231 कमर्शियल सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी की आशंका


वाराणसी, 06 अप्रैल (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद वाराणसी में घोसाबाद क्षेत्र में सबरवाल गैस एजेंसी पर छापेमारी में 231 कमर्शियल सिलेंडर पकड़ने वाले जिला आपूर्ति विभाग के अधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला ने सोमवार को पत्रकारों को कहा कि कमर्शियल सिलिंडर की खरीद बिक्री के बीच उसके कालाबाजारी की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस की मदद से घोसाबाद के एक बंद पेट्रोल पंप के भीतरी हिस्से में सबरवाल गैस एजेंसी के गोदाम में छापेमारी की गई और मौके पर कामर्शियल सिलेंडर की बड़ी खेप पकड़ी गई।

सिलेंडरों की गिनती कराने पर उसकी संख्या 180 सिलेंडर जो पूरी तरह से भरे मिले और 51 सिलेंडर खाली कुल 231 सिलेंडर बरामद हुए। गोदाम पर छापेमारी के दौरान वहां मौजूद लोग चकमा देखकर फरार हो गए। इस संबंध में कैंट थाना के इंस्पेक्टर शिवाकांत और उनकी टीम को सक्रिय रूप से उन्हें पकड़ने के लिए लगाया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story