मुरादाबाद : विधानसभा और पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का होगा मिलान

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद : विधानसभा और पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का होगा मिलान


- ऐसे मतदाता ढूंढे जाएंगे, जिनका नाम पंचायत चुनाव की सूची में दर्ज है लेकिन विधानसभा चुनाव की सूची में नहीं

मुरादाबाद, 15 नवंबर (हि.स.)। मुरादाबाद के उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिला अधिकारी प्रशासन प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने रविवार को बताया कि मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) के दौरान विधानसभा और पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का मिलान कराया जाएगा। इसमें ऐसे मतदाता ढूंढे जाएंगे, जिनका नाम पंचायत चुनाव की सूची में दर्ज हैं लेकिन विधानसभा चुनाव की सूची में नहीं है।

एडीएम प्रशासन प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने आगे बताया कि विधानसभा चुनाव के मतदाताओं की सूची 17 नवंबर को प्रकाशित कर दी जाएगी। इसके बाद इस सूची का पंचायत चुनाव की सूची से मिलान कराया जाएगा। दोनों सूची अलग-अलग हैं। कुछ मतदाता ऐसे भी हैं जिन्होंने पंचायत चुनाव के मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा रखा है। लेकिन विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची में उनका नाम गायब है। ऐसे मतदाताओं का नाम विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची में दर्ज कराया जाएगा। ये उनकी इच्छा पर निर्भर रहेगा।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777407 Articles

Share this story