तीन गैंगस्टरों की एक करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क
फिरोजाबाद, 25 मार्च (हि.स.)। जिले की सिरसागंज थाना पुलिस टीम ने बुधवार को गैंगस्टर एक्ट में नामजद तीन अभियुक्तों की संपत्ति को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की है।
सीओ सिरसागंज अनिमेश कुमार ने बुधवार बताया कि अभियुक्त चौब सिंह, भूरईया उर्फ कुलदीप, श्रीदयाल उर्फ शंकर दयाल संगठित गिरोह बनाकर हत्या, मारपीट, वसूली, चोरी जैसे जघन्य अपराध कारित करके अवैध धन अर्जित किया है।
उन्होंने बताया कि थाना सिरसागंज पुलिस टीम ने बुधवार को राजस्व टीम के साथ गैंगस्टर एक्ट थाना सिरसागंज से सम्बन्धित शातिर अभियुक्तगणों की धारा 14(1) गिरोहबंद एंव असामाजिक क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम
के तहत संपति को कुर्क किया है। सम्पत्ति की बाजारू कीमत लगभग 1 करोड़ 25 लाख रूपये है।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

