दोस्त की हत्या में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
दोस्त की हत्या में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार


लखनऊ, 27 अक्टूबर (हि.स.)। लखनऊ के कृष्णानगर थानाक्षेत्र में आठ अक्टूबर को हुई युवक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मंगलवार को फरार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया हैं। उस पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि हरदोई जिले के ग्राम कोटरा निवासी जया देवी ने 09 अक्टूबर को थाना में तहरीर दी थी। पीड़ित ने बताया था कि उनके पुत्र सुखपाल (27) की हत्या उसके साथी राजेश ने की थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस टीमों ने तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों तथा स्थानीय सूचना तंत्र की माध्यम से मंगलवार को अभियुक्त राजेश रावत को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद हुआ है। अभियुक्त राजेश ने पूछताछ में बताया कि वह और सुखपाल आपस में मित्र थे और दोनों किराये पर कमरा लेकर थाना कृष्णानगर क्षेत्र में रहकर मजदूरी करते थे। 08 अक्टूबर को मजदूरी करके हम दोनों शराब लेकर कमरे पर आये और साथ में पी रहे थे कि तभी हम दोनों के मध्य शराब के पैसे के भुगतान को लेकर विवाद हो गया। सुखपाल तेज तेज गाली देने लगा, तभी मैंने गुस्से में पास रखे चाकू से सुखपाल के गले पर वार कर दिया। शव को घर के बाहर कूड़े पर फेंक दिया था। पुलिस ने हत्यारोपित काे गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की।

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767810 Articles

Share this story