सर्राफा दुकान में लूट करने वाले पांच बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सर्राफा दुकान में लूट करने वाले पांच बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार


सर्राफा दुकान में लूट करने वाले पांच बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार


गोरखपुर, 29 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में जनपद गोरखपुर के गोला थाना पुलिस ने बुधवार को गोला कस्बे में बीते दिनों सर्राफा दुकान पर हुई लूट की घटना का खुलासा कर दिया है। लूटकांड में शामिल पांच बदमाशों को क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इस दौरान दो आरोपितों के पैर में गोली लगी,जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों में मेंहदी हसन, रेहान, शाकिर, अफजाल और मुस्तफा शामिल है। पुलिस की गोली से रेहान और मेंहदी हसन घायल है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से लूट के जेवर, वारदात में इस्तेमाल की गई दो बाइक तमंचा बरामद किया है।

एसपी ने बताया कि पकड़ा गया गिरोह चश्मा बेचने के बहाने गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के अलग-अलग क्षेत्रों में घूमता था। इसी दौरान आरोपित दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। इन लोगों को बीते दिनों गोला क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 स्थित देवांश स्वर्णकला केंद्र पर लूट की वारदात की थी। अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story