पुलिस बैरियर को ट्रैक्टर से टक्कर मारकर भागने वाले आराेपित पर 25 हजार का ईनाम घोषित

WhatsApp Channel Join Now
पुलिस बैरियर को ट्रैक्टर से टक्कर मारकर भागने वाले आराेपित पर 25 हजार का ईनाम घोषित


फिरोजाबाद, 04 अप्रैल (हि.स.)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने शनिवार को थाना लाइनपार पुलिस द्वारा लगाये गये बैरियर को ट्रैक्टर से टक्कर मारकर भागने वाले वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है।

फिरोजाबाद जनपद के थाना लाइनपार क्षेत्रान्तर्गत 03 अप्रैल की रात्रि को एक ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को तेजी व लापरवाही से चलाकर थाना लाइनपार पुलिस टीम द्वारा लगाये गये बैरियर को टक्कर मारकर बैरियर तोडकर भाग गया था। थाना लाइनपार पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी कैमरे चेक किये गये। जिसमें ट्रैक्टर चालक की पहचान मोहनलाल पुत्र देवेन्द्र निवासी बारेलाल की ठार गुदाऊ थाना लाइनपार जनपद फिरोजाबाद के रुप में हुई है। पुलिस ने इस घटना के सम्बन्ध में थाना लाइनपार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया। फरार वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए 02 पुलिस टीमों का गठन किया गया।

वांछित अभियुक्त मोहनलाल की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीमों द्वारा काफी प्रयास किये गये किन्तु वांछित अभियुक्त लगातार फरार चल रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए शनिवार को 25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है।

पुलिस का कहना है कि अगर हत्या के प्रयास में वाँछित अपराधी मोहनलाल के सम्बन्ध में कोई जानकारी मिलती है तो सोशल मीडिया सेल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कैम्प कार्यालय के मोबाइल 7839859141 या थाना लाइनपार के मोबाइल 9454403367 पर सूचित करें। जानकारी देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस का कहना है कि कोई भी व्यक्ति अपराधियों को आश्रय न दें तथा उनकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

Share this story