विंध्याचल से निकलेगी गो-रक्षार्थ यात्रा, शंकराचार्य होंगे शामिल

WhatsApp Channel Join Now
विंध्याचल से निकलेगी गो-रक्षार्थ यात्रा, शंकराचार्य होंगे शामिल


मीरजापुर, 05 मई (हि.स.)। विंध्याचल में 12 मई से प्रस्तावित 81 दिवसीय गो-रक्षार्थ गविष्ठी यात्रा को लेकर मंगलवार काे आयोजित बैठक में तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज की भागीदारी की जानकारी दी गई।

वक्ताओं ने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता का अभियान भी है। इसमें गो-रक्षा और गौ माता को राष्ट्र माता या राज्य माता के रूप में स्थापित करने का संदेश विंध्य धाम से पूरे देश तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

गविष्ठी यात्रा प्रभारी पं. शुभम मिश्र ने बताया कि यह यात्रा ऐतिहासिक होगी। आचार्य पं. विनय दुबे ने कहा कि जगदगुरु के सान्निध्य में विश्व कल्याण की कामना के साथ यह अभियान आगे बढ़ेगा। बैठक में महेश, राम मोहन, अंश, अभिनय, सत्यम, कृष्णकांत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story