सांसद धर्मेन्द्र यादव ने पत्नी और बच्चों संग मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन
मीरजापुर, 10 मई (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद धर्मेन्द्र यादव ने शनिवार देर रात पत्नी और पुत्र-पुत्री के साथ मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। उन्होंने मां विंध्यवासिनी से प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर पहुंचने पर तीर्थपुरोहित विजय बाबू मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सांसद और उनके परिवार का पूजन-अर्चन कराया। दर्शन-पूजन के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। दर्शन के बाद सांसद धर्मेन्द्र यादव ने मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद प्राप्त कर धाम की आध्यात्मिक महिमा की सराहना की। देर रात होने के बावजूद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

