सहकारी समितियों में ताला, खाद के लिए भटक रहे किसान

WhatsApp Channel Join Now
सहकारी समितियों में ताला, खाद के लिए भटक रहे किसान


मीरजापुर, 24 अक्टूबर (हि.स.)। वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर हलिया क्षेत्र की साधन सहकारी समितियों के सचिव 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इससे सिकटा, महुगढ़, बबुरा, भटवारी, दिघिया, अहुगी कला, देवहट, सिलहटा और पिपरा समेत कई समितियों पर ताला लटक रहा है। रबी फसलों की बोआई के लिए सरसों, मसूर और चना का बीज व खाद लेने पहुंच रहे किसानों को परेशानी हो रही है।

समितियां बंद होने से किसान खाद के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।

जिला अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद दुबे ने बताया कि सचिव लंबे समय से वेतन विसंगति दूर करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की गई है। मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766185 Articles

Share this story