हाथरस : संविधान दिवस पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण
हाथरस, 26 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार काे सादाबाद में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर अवनीश सागर की अध्यक्षता में आगरा चुंगी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क तथा मोहल्ला पोखर वाला में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के बताए समानता, शिक्षा, स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर प्रदान करता है। बाबा साहब का संघर्ष और उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस मौके पर रामबाबू पिप्पल, राजकपूर, जेपी पेंटर, जैनुद्दीन चौधरी (जिला महासचिव सपा), बिटू, मनीष, कान्हा, गफ्फार चाचा, हमीद सभासद, जफरुद्दीन, नासिर सभासद, आसिफ गुरु, अर्जुन, सोनू राणा, राजन लाल, राजकुमार, आकाश, देवप्रकाश, ऋषि राणा सहित दर्जनों अनुयायी मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

