कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे मन्ना लाल के घर, ट्रेन हादसे में दोनों बच्चों के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे मन्ना लाल के घर, ट्रेन हादसे में दोनों बच्चों के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना


वाराणसी, 18 जुलाई (हि. स.)। वाराणसी के सेवापुरी विधानसभा के ग्राम अषाण बहेड़वा में ट्रेन हादसे के शिकार हुए मन्ना पाल के दोनों बच्चों (एक बेटा और एक बेटी) की असामयिक मृत्यु की सूचना पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शोक संवेदना व्यक्त किया।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मन्ना पाल के मकान से निकलने के बाद कहा कि दोनों बच्चों के अचानक से हुई मृत्यु से मन अत्यंत व्यथित है। बहन को बचाने के प्रयास में भाई ने भी अपनी जान गंवा दी। आज पीड़ित परिवार के बीच पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। इस असहनीय दुःख की घड़ी में हम पूरी तरह से शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं। बाबा विश्वनाथ दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के मन्ना लाल के आवास पर पहुंचने पर सेवापुरी विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भी मौजूदगी रही। उन्होंने भी बारी-बारी अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story