कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे मुस्लिम धर्मगुरु

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे मुस्लिम धर्मगुरु


लखनऊ, 04 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय तबीयत बिगड़ने के बाद से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। उनका हालचाल लेने सोमवार को शाही इमाम ईदगाह, मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, शिया मरकज़ी चांद कमेटी के अध्यक्ष और प्रमुख शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद सैफ अब्बास नकवी तथा ‘‘ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड’’ के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास पहुंचे और कुशलक्षेम जाना। सभी ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए खुदा से दुआ की।

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री मुईद अहमद, निवर्तमान प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह चौहान, अरशद आज़मी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रेम, भाईचारे और समावेशी राजनीति की पक्षधर है और समाज के सम्मानित स्तंभों का यह समर्थन हमारे संघर्ष को नई ऊर्जा देता है। समाज के प्रबुद्ध जनों का यह प्रेम और अपनत्व कांग्रेस की समावेशी और भाईचारे वाली राजनीति की शक्ति है।

राय ने कहा कि यह मुलाकात गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की उस अटूट परंपरा का प्रतीक है, जिसे संजोने के लिए कांग्रेस सदैव प्रतिबद्ध रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Share this story