प्रेम मिश्रा के निधन से टूटा व्यापार जगत का एक मजबूत स्तंभ : अजय राय

WhatsApp Channel Join Now
प्रेम मिश्रा के निधन से टूटा व्यापार जगत का एक मजबूत स्तंभ : अजय राय


वाराणसी, 23 मार्च(हि. स.)। वाराणसी में कबीरचौरा क्षेत्र में व्यापारी नेता के आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि वाराणसी महानगर उद्योग व्यापार समिति के ऊर्जावान अध्यक्ष प्रेम मिश्रा के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित और स्तब्ध है। उनका जाना व्यापार जगत के एक मजबूत स्तंभ के टूट जाने जैसा है। प्रेम मिश्रा ने अपना पूरा जीवन व्यापारियों के हक, सम्मान और उनके अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया। उनका सरल स्वभाव और संघर्षशील नेतृत्व हमेशा हमारी स्मृतियों में जीवित रहेगा।

अजय राय ने कहा कि वाराणसी के कबीरचौरा स्थित उनके आवास पहुँचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। बाबा विश्वनाथ पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को यह वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करें।

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story