काशी विश्वनाथ मंदिर में दलाल और चोराें काे पकड़ने के लिए हाे प्रभावी कार्रवाई : अजय राय

WhatsApp Channel Join Now
काशी विश्वनाथ मंदिर में दलाल और चोराें काे पकड़ने के लिए हाे प्रभावी कार्रवाई : अजय राय


वाराणसी, 03 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को निजी आवास से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक पदयात्रा कर बाबा विश्वनाथ शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इस दौरान अजय राय ने तमाम बिंदुओं पर अपनी बेबाक टिप्पणी की।

उन्हाेंने कहा कि विधानसभा में हंगामा होना जायज है, क्योंकि मंदिर में चढ़ावा चोरी का खेल चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोग चढ़ावा चोरी करते हैं। उन्होंने भगवान का पैसा तक खा लिया है। उन्हाेंने कहा कि भाजपा ने मंदिर में ऊपर से लेकर नीचे तक चोरों को बैठा दिया है।

अजय राय ने कहा कि बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आए दिन दलाल और चोर पकड़े जा रहे हैं। उन्हाेंने एक सवाल के जवाब में कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर में तैनात पुलिस वाले दलालाें के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने के बजाय सिर्फ वीडियो बनाने में मस्त है। श्रद्धालुओं की भीड़ का फायदा उठाने के लिए ठग और दलाल मंदिर के बाहर एक्टिव हैं। इनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story