कंपोजिट विद्यालय नवीन की जांच पूर्ण होने के बाद भवन प्रभारी राजीव पाण्डेय बहाल

WhatsApp Channel Join Now
कंपोजिट विद्यालय नवीन की जांच पूर्ण होने के बाद भवन प्रभारी राजीव पाण्डेय बहाल


वाराणसी, 16 अप्रैल(हि. स.)।वाराणसी में रामनगर के कंपोजिट विद्यालय के नवीन भवन निर्माण से जुड़ी शिकायत की जांच पूर्ण होने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने गुरुवार को एक आदेश जारी किया। इसमें सहायक अध्यापक और तत्कालीन भवन प्रभारी राजीव पाण्डेय के निलंबन को समाप्त करते हुए सेवा बहाल कर दिया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने आदेश जारी करते हुए कहा कि भवन निर्माण में व्याप्त अनियमितता के लिए प्राप्त शिकायत के सापेक्ष निलंबित भवन प्रभारी राजीव पाण्डेय जांच उपरांत बहाल किए गए। बहाल करने के बाद राजीव पाण्डेय को बीआरसी नगर क्षेत्र से संबद्ध कर दिया गया है। जब तक उन्हें कोई विद्यालय आवंटित नहीं होता है।

वही, राजीव पाण्डेय ने निलंबन समाप्त होने और बहाल होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग के हमारे मुखिया बीएसए ने जांच के उपरांत मुझे बहाल कर दिया है। इसके लिए उनके प्रति मैं धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story