गोरखपुर के मंडलायुक्त ने की विकास कार्यों की समीक्षा,लापरवाह अफसरों को चेताया

WhatsApp Channel Join Now
गोरखपुर के मंडलायुक्त ने की विकास कार्यों की समीक्षा,लापरवाह अफसरों को चेताया

गोरखपुर के मंडलायुक्त ने की विकास कार्यों की समीक्षा,लापरवाह अफसरों को चेताया

गोरखपुर के मंडलायुक्त ने की विकास कार्यों की समीक्षा,लापरवाह अफसरों को चेताया

गोरखपुर, 17 मार्च (हि.स.)। गोरखपुर में सरकार की विभिन्न याेजनाओं के काम की गति परखने के लिए मंगलवार काे मंडलायुक्त अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में मंडलायुक्त सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी दीपक मीणा, मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी, डीएफओ विकास यादव, मुख्य राजस्व अधिकारी हिमांशु वर्मा, एसडीएम सदर दीपक गुप्ता, पीडब्ल्यूडी नोडल अधिकारी ए.के. सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों और क्रियान्वयन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएँ। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया और लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिस पर मंडलायुक्त ने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story