उदय प्रताप कॉलेज में शिक्षकों ने दी मृतक छात्र सूर्य प्रताप को श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
उदय प्रताप कॉलेज में शिक्षकों ने दी मृतक छात्र सूर्य प्रताप को श्रद्धांजलि


वाराणसी, 23 मार्च(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में उदय प्रताप कॉलेज में राजर्षि स्कूल आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक अनुराग की मौजूदगी में मृतक छात्र सूर्य प्रताप सिंह की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा हुई। शोक सभा में शिक्षकों ने मृतक छात्र को श्रद्धांजलि देते हुए अपनी बातों को रखा।

मैनेजमेंट सभागार में आयोजित शोक सभा में राजर्षि स्कूल आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक अनुराग ने कहा कि सूर्य प्रताप सिंह पढ़ने में होनहार छात्र था। उसकी मौत से छात्रों और शिक्षकों को गहरा सदमा लगा है। कॉलेज परिसर में माहौल गमगीन है। हम सूर्य प्रताप की प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हैं। उसके परिवार के साथ पूरा शिक्षक परिवार खड़ा हैं।

निदेशक ने कहा कि भविष्य में इस तरह की कोई घटना न होने पाए, इसके लिए शिक्षक परिवार पूरी तरह से सतर्क रहे। छात्र छात्राओं की गतिविधि पर नजर रखते हुए परिस्थिति को बिगड़ने से रोकें। बता दें कि छात्र सूर्य प्रताप सिंह की उदय प्रताप कालेज के परिसर में दूसरे छात्र ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story