प्रदेश सरकार सनातन परंपरा और धार्मिक स्थलों के विकास के लिए कार्य कर रही है : संजय तिवारी

WhatsApp Channel Join Now
प्रदेश सरकार सनातन परंपरा और धार्मिक स्थलों के विकास के लिए कार्य कर रही है : संजय तिवारी


देवरिया, 12 सितंबर (हि.स.) । विश्व हिंदू महासंघ के आह्वान पर शनिवार को मथुरा कृष्ण जन्मभूमि को लेकर देवरिया में शोभायात्रा निकाली गई। दोपहर दो बजे निकली शोभायात्रा में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में मातृशक्ति झांकियों के साथ शामिल हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए। शोभायात्रा का नेतृत्व संगठन के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने किया।

शोभायात्रा में विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय किशोर शाही मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सनातन परंपरा और धार्मिक स्थलों के विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही काशी और अयोध्या के बाद मथुरा को लेकर अभियान को आगे बढ़ाने की बात कही।

मंडल प्रभारी बृजेश तिवारी और जिला प्रभारी सुभाष तिवारी ने बताया कि ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि के अवसर पर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में देवरिया में शोभायात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मथुरा जन्मभूमि अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। शोभायात्रा के बाद राम जानकी मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री नीरज शाही, देवरिया ब्लॉक प्रमुख पिंटू जायसवाल, मंडल प्रभारी बृजेश तिवारी, जिला प्रभारी सुभाष तिवारी, जिलाध्यक्ष संजय तिवारी, जयप्रकाश पांडेय, जिला महामंत्री गुड्डू पहलवान, विश्वजीत मणि, अखिलेश मिश्रा, लाला बाबा, अमरनाथ तिवारी, गिरिजेश तिवारी, पिंटू सिंह, अशोक यादव, अच्छेलाल गुप्ता, वीरबल चौहान, जयराम तिवारी, संजय शर्मा, रमेश शर्मा और नरेंद्र मणि सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शोभायात्रा में महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी रही। मालती चौहान, श्यामा शाही, विमला, रिंकू रानी जायसवाल, माला देवी, देवंती देवी, संगीता देवी, रीमा देवी, कस्तूरी देवी, कुसुमावती, सुनैना, रीना और लीलावती सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story