वर्तमान सरकार भगवान राम-कृष्ण, बाबा विश्वनाथ और मां विंध्यावासिनी पर रखती है आस्था : योगी आदित्यनाथ

WhatsApp Channel Join Now

-मुख्यमंत्री योगी ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

मथुरा, 04 सितम्बर (हि.स.)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री करीब 30 मिनट तक जन्मस्थान परिसर में रहे। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और कहा कि ब्रज को लोगों की भावनाओं के अनुरूप विकसित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि मथुरा, नंदगांव, बरसाना, गोवर्धन और वृंदावन का विकास श्रद्धालुओं की आस्था और भावनाओं के अनुसार किया जाएगा।

अपने दाे दिवसीय दाैरे के दूसरे दिन शुक्रवार काे जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्वाह्न 9:55 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। मुख्यमंत्री रहते 20वीं बार जन्मस्थान आए योगी ने सबसे पहले यहां गर्भगृह में लाला के दर्शन किए। पूरे गर्भगृह की दीवारों को चांदी की परत लगाकर सजाया गया। यहां की अद्भुत छटा काे याेगी निहारते रहे। काफी देर तक उन्होंने गर्भगृह में विराजे लाला को निहारा। यहां श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

उसके उपरांत मुख्यमंत्री योगी ने योगमाया मंदिर, केशवदेव मंदिर और फिर भागवत भवन में पहुंचे जहां उन्हाेंने युगल सरकार की पूजा अर्चना की। उसके उपरांत उन्हाेंने श्रद्धालुओं के समक्ष घोषणा की कि मथुरा, नंदगांव, बरसाना, गोवर्धन और वृंदावन का विकास श्रद्धालुओं की आस्था और भावनाओं के अनुरूप किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्रजवासियों को सम्मान देने के लिए वे हर जन्माष्टमी पर मथुरा आते हैं, जबकि पिछली सरकारें अपने वोट बैंक के डर से यहां आने से कतराती थीं। उन्होंने कहा कि पहले जहां जवाहर बाग जैसी घटनाएं होती थीं, वहीं अब ब्रज में रंगोत्सव और ब्रजराज उत्सव का आयोजन होता है।

विपक्ष पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वर्तमान सरकार भगवान राम, कृष्ण, बाबा विश्वनाथ और मां विंध्यवासिनी पर आस्था रखती है, जबकि पिछली सरकारों की आस्था बाबर और औरंगजेब में थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोग समाज में जहर घोलने, महिलाओं, अन्नदाताओं और उद्यमियों को कमजोर करने का प्रयास करते हैं लेकिन डबल इंजन की सरकार उनके मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देगी। भगवान कृष्ण के संदेश का जिक्र करते हुए उन्होंने सभी से कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने और देश को विकसित भारत बनाने में योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, पूर्व मंत्री व विधायक श्रीकांत शर्मा, पूरन प्रकाश, मेघश्याम सिंह, राजेश चौधरी, विधान परिषद सदस्य ओमप्रकाश सिंह, योगेश चौधरी सहित जिलाधिकारी सीपी सिंह, एसएसपी श्लाेक कुमार आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Share this story