जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ, 09 जून(हि. स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को सीतापुर रोड स्थित होटल परिसर में चल रही पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरू रामभद्राचार्य की राम कथा के अंतिम दिन पहुंचे। मुख्यमंत्री ने व्यास पीठ पर पुष्प अर्पित कर पूजन किया। रामभद्राचार्य का माल्यार्पण किया। वहीं जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अंग वस्त्र ओढ़ाकर उन्हें आशीर्वाद दिया।

उल्लेखनीय है कि यह कथा भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ. नीरज बोरा की ओर से आयोजित की गयी है। कथा आरम्भ से पहले ही आयोजन समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित किया था। मुख्यमंत्री ने कथा के आयोजन को लेकर पोस्टर भी जारी किया था।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप शुक्ला

Share this story