राहुल गांधी की प्रधानमंत्री पर टिप्पणी लोकतंत्र का अपमान : योगी आदित्यनाथ

WhatsApp Channel Join Now
राहुल गांधी की प्रधानमंत्री पर टिप्पणी लोकतंत्र का अपमान : योगी आदित्यनाथ


लखनऊ, 20 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पार्टी के नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री मोदी पर की गई टिप्पणी को लोकतंत्र के प्रति अनादर बताया है।

मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि विभाजनकारी और तुष्टीकरण की राजनीति की जननी कांग्रेस के 'युवराज' की अमर्यादित टिप्पणी उनकी नकारात्मक राजनीति, असंयमित सोच और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनके अनादर को प्रदर्शित करती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रति उनकी घोर निंदनीय टिप्पणी 145 करोड़ देश वासियों के जनादेश, विश्वास और लोकतांत्रिक संस्कारों का भी अपमान है। कांग्रेस के 'युवराज' को अपने आपत्तिजनक, असंसदीय और कुंठाजनित वक्तव्य के लिए समूचे देश से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगनी चाहिए।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप शुक्ला

Share this story