देवरिया : पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया : पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस


देवरिया : पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस


देवरिया : पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस


देवरिया : पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस


देवरिया : पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस


- बांग्लादेश मोर्चे पर निभाई थी अहम जिम्मेदारी, सेना के उप प्रमुख तक पहुंचे थे श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी

देवरिया, 09 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को देवरिया के पूर्व सांसद एवं भारतीय सेना के पूर्व उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के पैतृक आवास बैतालपुर विकासखंड के बरपार गांव पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के बेटे सांसद शशांक मणि त्रिपाठी सहित शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत नेता श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के सैन्य और राजनीतिक जीवन को याद करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक रहा। उनका व्यक्तित्व सरल, व्यावहारिक और दृढ़ निश्चयी था। उन्होंने जीवनभर अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह स्वयं भी उनके सांसद रहे हैं। यह परिवार उनके अपने परिवार की तरह है और दुख की इस घड़ी में वह पूरे परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद की धर्मपत्नी शशि त्रिपाठी से भी मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। पूर्व सांसद के बड़े पुत्र शशांक मणि त्रिपाठी वर्तमान में देवरिया से सांसद हैं। दूसरे पुत्र मृगांक त्रिपाठी और पुत्री शिप्रा त्रिपाठी हैं।

इस दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, सलेमपुर विधायक एवं राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर कुशवाहा, रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया, बरहज विधायक दीपक मिश्रा उर्फ शाका मिश्रा और नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने पुष्प अर्पित किए।

भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, अंतर्यामी सिंह, राजेश मिश्रा और पवन मिश्रा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी श्रद्धांजलि दी। सेना के अधिकारियों और जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें सैन्य सम्मान प्रदान किया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

बरपार गांव में उमड़ा जनसैलाब, सेना ने दिया सम्मान

उल्लेखनीय है कि आठ नवंबर को नई दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान सुबह 11:15 बजे 91 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था। उनके निधन की सूचना उनके पुत्र एवं सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने दी थी। निधन की खबर से देवरिया सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आम लोगों ने उनके पैतृक आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

देवरिया के पूर्व सांसद एवं भारतीय सेना के पूर्व उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का जीवन सैन्य अनुशासन, राष्ट्रसेवा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल रहा। करीब चार दशक तक भारतीय सेना में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं देने वाले श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी ने वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान बांग्लादेश मोर्चे पर महत्वपूर्ण सैन्य जिम्मेदारी निभाई थी। उन्होंने जम्मू-कश्मीर से लेकर नागालैंड, मिजोरम और देश के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दीं। सैन्य क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल और परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया था। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और दो बार देवरिया लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

जम्मू-कश्मीर से शुरू हुआ सैन्य सफर

श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का जन्म 30 जून 1935 को देवरिया जिले के बरपार गांव में हुआ था। बचपन से ही अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति उनका लगाव रहा। जून 1955 में उन्होंने भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया। सेना में शुरुआती तैनाती जम्मू-कश्मीर में हुई। फरवरी 1957 में वह 63 कैवलरी से जुड़े। इसके बाद सैन्य सेवा के दौरान उन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

वर्ष 1964-65 में उन्होंने नागालैंड में स्क्वाड्रन कमांडर के रूप में सेवाएं दीं। यह समय पूर्वोत्तर क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण था। इसके बाद वर्ष 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उन्होंने बांग्लादेश मोर्चे पर सैन्य जिम्मेदारी निभाई। उस समय पूर्वी पाकिस्तान में चल रहे संघर्ष के बीच भारतीय सेना की भूमिका निर्णायक रही थी। श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी ने इस महत्वपूर्ण सैन्य अभियान के दौरान अपने दायित्वों का निर्वहन किया।

वर्ष 1976 में उन्होंने मिजोरम में उग्रवाद विरोधी अभियानों में भी सेवाएं दीं। सैन्य अनुभव और नेतृत्व क्षमता के आधार पर उन्हें लगातार महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारियां मिलती रहीं। वर्ष 1985 से 1988 तक वह आर्मर्ड डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) रहे। इसके बाद वर्ष 1988 से 1990 तक रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में कॉम्बैट व्हीकल्स के महानिदेशक के पद पर कार्य किया। इस दौरान सैन्य वाहनों के विकास और रक्षा क्षेत्र से जुड़े कार्यों में उनकी भूमिका रही।

वर्ष 1990 से 1992 तक उन्होंने द्वितीय कोर की कमान संभाली। इसके बाद वर्ष 1992 में उन्हें भारतीय सेना का उप प्रमुख (डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) बनाया गया। यह सेना के शीर्ष नेतृत्व में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी थी। उनकी विशिष्ट सैन्य सेवाओं के लिए वर्ष 1986 में अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) और वर्ष 1992 में परम विशिष्ट सेवा मेडल (पीवीएसएम) से सम्मानित किया गया। मार्च 1993 में वह सेना से सेवानिवृत्त हुए।

सेना से सेवानिवृत्ति के बाद राजनीति में रखा कदम

सैन्य जीवन से सेवानिवृत्त होने के बाद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी ने सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्णय लिया। भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया। वर्ष 1996 में भाजपा के टिकट पर देवरिया लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और सांसद निर्वाचित हुए। इसके बाद वर्ष 1999 में भी उन्होंने जीत दर्ज की। इस तरह उन्होंने 11वीं और 13वीं लोकसभा में देवरिया का प्रतिनिधित्व किया।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774432 Articles

Share this story