मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नन्दी' की मां के निधन पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

WhatsApp Channel Join Now
मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नन्दी' की मां के निधन पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक


मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नन्दी' की मां के निधन पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक


लखनऊ, 18 नवंबर (हि.स.)l उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नन्दी' की माताजी के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के माध्यम से अपनी संवेदनाएं साझा करते हुए लिखा कि कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नन्दी' की पूज्य माताजी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्होंने प्रभु श्री राम से प्रार्थना की कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस अथाह दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने

प्रयागराज में कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नन्दी' के आवास पर पहुंचकर पूज्य माताजी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए तथा पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी व शोकाकुल परिजनों से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। मातृशोक की इस घड़ी में प्रदेश सरकार के कई अन्य मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने भी शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778945 Articles

Share this story