मुख्यमंत्री योगी से केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने की शिष्टाचार भेंट
लखनऊ, 18 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शुक्रवार को उनके सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग, लखनऊ पर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने शिष्टाचार भेंट की।
मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के बीच हुई मुलाकात के दौरान पर्यावरण संरक्षण, वन क्षेत्र के विकास और जलवायु परिवर्तन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। दोनों के बीच उत्तर प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण एवं वन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
मुलाकात के दौरान प्रदेश में हरित क्षेत्र के विस्तार, वन एवं वन्यजीव संरक्षण तथा पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने से जुड़े विषयों पर भी चर्चा होने की जानकारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

