मुख्यमंत्री योगी ने मथुरा काे दी 1,051 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात,बोले- विदेशी आक्रांताओं ने मंदिर तोड़े, पर श्रीकृष्ण की स्मृति को नहीं मिटा पाए

WhatsApp Channel Join Now

मथुरा, 03 सितम्बर (हि.स.)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर दो दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 978.24 कराेड़ रुपये के विकास कार्याें की साैगात दी। इनमें 540.60 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण तथा रुपए 437.64 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने श्री हरिदास प्रेक्षागृह का लोकार्पण कर संतों का सम्मान किया और धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता की।प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरीय) से मथुरा-वृन्दावन नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत 7060 लाभार्थियों को रुपए 1 लाख से लाभांवित किया तथा मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत सपेरा समुदाय के 180 लाभार्थियों को रुपए 1 लाख 20 हजार से लाभांवित किया, जिनकी कुल लागत रुपए 72.76 करोड़ है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि वृंदावन में कॉरिडोर न्यायालय के आदेश के बाद ही बनाया जाएगा।

विरासत और विकास का अनूठा समन्वय

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर ब्रज क्षेत्र में विकास परियोजनाओं के साथ लोक परंपरा और लोक कला से जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि इससे बेहतर अवसर क्या हो सकता है कि ब्रज की भक्ति को अपनी साधना का केंद्र बिंदु बनाने वाले स्वामी हरिदास के नाम पर बने प्रेक्षागृह का लोकार्पण किया गया हो।

मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास के नाम पर हमारी संस्कृति को नष्ट किया गया और जवाहरबाग जैसी घटनाओं में 29 लोगों की जान गई। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले क्या मथुरा की विरासत और धार्मिक पहचान को इस सम्मान के साथ आगे बढ़ाना संभव था? आज प्रदेश कर्फ्यू और दंगा मुक्त है तथा डबल इंजन सरकार विरासत भी और विकास भी के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

सांस्कृतिक पुनरुत्थान और सनातन की निरंतरता

मुख्यमंत्री याेगी ने कहा कि एक राष्ट्र अपनी संस्कृति से महान बनता है। भारत का इतिहास केवल उपलब्धियों का नहीं, बल्कि सनातन की निरंतरता का इतिहास है। आक्रांताओं ने मंदिर तोड़े और गुलामी के ढांचे खड़े किए, लेकिन आस्था और परंपराएं कभी समाप्त नहीं हुईं। जिस प्रकार काशी और अयोध्या में सांस्कृतिक उन्नयन का कार्य हुआ है, उसी प्रकार मथुरा-वृंदावन में भी तेजी से विकास हो रहा है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत पिछले आठ वर्षों में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं को पूरा किया गया है।

विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि ब्रज से लेकर गोरखपुर तक सतत विकास हो रहा है। उन्होंने बताया कि मथुरा के यमुना में गिरने वाले 36 नालों में से 32 को बंद किया जा चुका है, और शेष 4 नालों को भी अक्टूबर तक बंद कर दिया जाएगा। इसके अलावा सूरदास ब्रजभाषा अकादमी की स्थापना और चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग पर पड़ाव स्थलों का निर्माण तेजी से जारी है।

सांसद हेमा मालिनी ने स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह को ब्रज की कला, संगीत, नृत्य और साहित्य का जीवंत प्रतीक बताते हुए कहा कि यह स्थानीय प्रतिभाओं को देश-दुनिया के मंच तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान प्रसाद धानुका विद्यालय की छात्राओं द्वारा राष्ट्रगीत से हुआ। इसके बाद ब्रज के कलाकारों ने राधा-कृष्ण की लीलाओं, गुजरात के गरबा और ब्रज के प्रसिद्ध मयूर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। लोकार्पण से पहले मुख्यमंत्री ने भगवान कृष्ण के स्वरूप में सजे नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन कराया और उन्हें उपहार भेंट किए। साथ ही ब्रज के प्रमुख संतों फूलडोल बिहारी दास महाराज, महंत सुतीक्ष्ण दास, महंत सनतकुमार शरण, स्वामी रामदेवानंद सरस्वती और संत बलराम दास का अभिनंदन किया। इस अवसर पर 321 सपेरा समाज के लाभार्थियों को भवन आवंटन पत्र देकर सम्मानित किया गया। सीएम योगी ने 1980 बैच की पूर्व आईएएस अधिकारी आराधना जौहरी द्वारा ब्रज की लोक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत पर आधारित पुस्तक का औपचारिक विमोचन भी किया।

समारोह में प्रभारी मंत्री संदीप सिंह, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, विधायक पूरन प्रकाश, राजेश चौधरी, ठाकुर मेघश्याम, संत विजय कौशल महाराज, ओमप्रकाश सिंह, योगेश नौहवार और उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Share this story