चैत्र नवरात्र से पूर्व मुख्यमंत्री योगी ने लिखी प्रदेशवासियों को पाती

WhatsApp Channel Join Now
चैत्र नवरात्र से पूर्व मुख्यमंत्री योगी ने लिखी प्रदेशवासियों को पाती


लखनऊ, 15 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चैत्र नवरात्रि से पहले प्रदेशवासियों को पत्र लिख कर राज्य के सुख समृद्धि की कामना की और नव संवत्सर की शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि नवरात्र सभी के जीवन में भक्ति, शक्ति, नवचेतना का संचार करे।सनातन नव संवत्सर(वि.सं. 2083) की हृदय से शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने संकल्प से सिद्धि की गौरवमयी यात्रा की है। 2017 से पूर्व कालखंड के तम से उबरकर 'उपद्रव से उत्सव प्रदेश' की यात्रा रही है। उत्सव प्रदेश के नवनिर्माण में नारी शक्ति का योगदान अतुलनीय है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि चैत्र नवरात्र उपासना का पर्व ३-मात्र नहीं, अपितु नारी-शक्ति के वंदन का महापर्व है। वहीं समाज, प्रदेश सशक्त बनता है, जहां बेटियां समर्थ होंगी। नारी शक्ति का मान रहे, बेटियों को सपनों का आसमान मिले। मातृशक्ति को सम्मान मिले।

नारी-शक्ति द्वारा नेतृत्व सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त उदाहरण है। विकसित प्रदेश के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हर क्षेत्र में बेटियों को अवसर मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवसर पर बेटियों को बेटों के समान अवसर प्रदान करने का संकल्प लें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप शुक्ला

Share this story