मुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन में पीड़ितों की सुनी समस्याएं

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन में पीड़ितों की सुनी समस्याएं


लखनऊ, 27 अप्रैल (हि. स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास 5- कालिदास मार्ग लखनऊ में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याओं को सुना।

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ जन-समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता में है। शिकायतों के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप शुक्ला

Share this story