सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो : योगी आदित्यनाथ
लखनऊ,16 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के शुभारंभ अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सब के जीवन में सुख शांति एंव समृद्धि की कामना की है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि सनातन संस्कृति की अगाध आस्था, सामाजिक समरसता व लोकमंगल की पावन प्रतीक, महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की 'रथ यात्रा' के शुभारंभ की सभी श्रद्धालुओं को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं। महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी, श्री बलभद्र जी एवं माता सुभद्रा जी की कृपा-दृष्टि चराचर जगत पर बनी रहे। सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो, यही प्रार्थना है। जय जगन्नाथ।
हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप शुक्ला

