मुख्यमंत्री योगी रविवार को हाथरस-आगरा दौरे पर, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री योगी रविवार को हाथरस-आगरा दौरे पर, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात


लखनऊ, 27 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को हाथरस और आगरा के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री पहले हाथरस पहुंचेंगे, जहां सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया में वह विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे। यहां वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

हाथरस दौरे के बाद मुख्यमंत्री आगरा पहुंचेंगे, जहां वह आयुक्त सभागार में आयोजित आगरा मंडल के लोक निर्माण विभाग के पुराने कार्यों की समीक्षा और नए कार्यों की कार्ययोजना के संबंध में बैठक करेंगे।

इसके अलावा मुख्यमंत्री जनपदीय विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की भी विस्तृत समीक्षा करेंगे। आगरा से लौट कर मुख्यमंत्री शाम को लखनऊ में स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की समीक्षा बैठक करेंगे।----------

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप शुक्ला

Share this story