मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में किया रुद्राभिषेक

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में किया रुद्राभिषेक


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में किया रुद्राभिषेक


- हवन के साथ पूर्ण हुआ रुद्राभिषेक का अनुष्ठान

गोरखपुर, 10 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने सावन माह के दूसरे सोमवार काे रुद्राभिषेक व हवन किया। रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कर उन्होंने भगवान भोले शंकर से चराचर जगत के कल्याण और सभी नागरिकों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

गाेरखपुर में गोरखनाथ मंदिर के अपने आवास के प्रथम तल स्थित शक्तिपीठ में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी ने भगवान भोलेनाथ को विल्व पत्र, दुर्वा, मदार पत्र, कमल पुष्प समेत अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित करने के बाद जल और गोदुग्ध से रुद्राभिषेक किया। मठ के विद्वत आचार्यगण एवं पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक संपन्न कराया। रुद्राभिषेक के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया। विधि विधान से पूर्ण हुए रुद्राभिषेक अनुष्ठान के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story