गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी ने वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का किया शिलान्यास
गोरखपुर, 19 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार काे गोरखपुर में वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का शिलान्यास कर पूर्वांचल को शिक्षा, कृषि और अनुसंधान के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात दी। इस विश्वविद्यालय की स्थापना से गोरखपुर सहित पूरे पूर्वांचल में उच्च शिक्षा के नए अवसर सृजित होंगे।
विश्वविद्यालय के माध्यम से वानिकी, बागवानी, कृषि विज्ञान और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों में अध्ययन एवं शोध को बढ़ावा मिलेगा। इससे युवाओं को आधुनिक शिक्षा और रोजगार के नए अवसर प्राप्त होने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस पहल को पूर्वांचल के शैक्षिक एवं आर्थिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विश्वविद्यालय के शुरू होने से क्षेत्र में कृषि आधारित तकनीक, हरित विकास और रोजगार की संभावनाओं को भी नई गति मिलेगी।
गोरखपुर के विकास की यात्रा में यह विश्वविद्यालय एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित हो सकता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

