मुख्यमंत्री ने देवरिया के पूर्व सांसद के निधन पर जताया शोक

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री ने देवरिया के पूर्व सांसद के निधन पर जताया शोक


-देवरिया के पूर्व सांसद व लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का रविवार को निधन

लखनऊ, 08 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के पूर्व सांसद, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) प्रकाश मणि त्रिपाठी के निधन पर शोक जताया। श्री त्रिपाठी का रविवार को नई दिल्ली में निधन हो गया।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि श्री त्रिपाठी का निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।

उल्लेखनीय है कि देवरिया के कई बार सांसद रहे श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी रहे हैं। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। श्री त्रिपाठी के पुत्र शशांक मणि त्रिपाठी वर्तमान में देवरिया के सांसद हैं।------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774224 Articles

Share this story