यूपी में हो रही बारिश से प्रभावितों को तत्काल राहत देने के मुख्यमंत्री योगी के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
यूपी में हो रही बारिश से प्रभावितों को तत्काल राहत देने के मुख्यमंत्री योगी के निर्देश


लखनऊ, 30 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में हो रही बारिश को लेकर सरकार सतर्क है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश से प्रभावितों को तत्काल राहत देने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार को जारी निर्देश में कहा कि अतिवृष्टि से हुई, आर्थिक हानि, पशुहानि पर तत्काल मुआवजा दिया जाए। बारिश में जिनके घर गिरे, उन्हें तत्काल अनुमन्य मुआवजा उपलब्ध कराएं। फसल बर्बादी का तत्काल आकलन कर किसानों को यथाशीघ्र मुआवजा दें। यह भी ध्यान रखा जाए कि घर गिरने से बेघर हुए लोगों को तत्काल राहत केंद्र और शरणालय केंद्र पहुंचाएं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी फील्ड में रहकर प्रभावित परिवारों से संवाद करें। प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता तत्काल उपलब्ध कराएं। राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार की शाम से ही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम खराब है। कहीं तेज बारिश हो रही है तो कहीं लगातार बूंदा-बांदी हो रही है। बारिश से मौसम ठंडा हो गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769268 Articles

Share this story