वाराणसी के चार विकास कार्यों को लेकर सख्त हुए मुख्यमंत्री योगी

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी के चार विकास कार्यों को लेकर सख्त हुए मुख्यमंत्री योगी


वाराणसी, 21 अप्रैल(हि. स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वाराणसी में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे और इस दौरान उन्होंने वाराणसी के चार विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों को हिदायत दी।

मुख्यमंत्री ने बैठक में गंभीरता से मणिकर्णिका घाट के सुंदरीकरण, दालमंडी के सड़क चौड़ीकरण, शहर में बन रहे रोप - वे और क्रिकेट स्टेडियम को लेकर मंडलायुक्त एस.राजलिंगम से कार्य की प्रगति की जानकारी की। मुख्यमंत्री के सख्त तेवर देखते हुए अधिकारियों ने हर एक बिंदु को विस्तार से बताया।

इस दौरान अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने रोपवे और क्रिकेट स्टेडियम को पूर्ण रूप देने के लिए अंतिम तिथि तय करने को भी कह दिया। साथ ही मणिकर्णिका घाट सुंदरीकरण, दालमंडी चौड़ीकरण पर भी हथौड़ा तेज चलाने को कहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story