शस्त्र और शास्त्र का विश्व स्तरीय केंद्र बनेगा पौराणिक तीर्थ चित्रकूट : योगी आदित्यनाथ
-चित्रकूट तपोभूमि में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- समाजवादी राम से दूरी बनाते हैं बाबर को मानते है आर्दश
-मुख्यमंत्री योगी ने चित्रकूट में किया 950 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
चित्रकूट, 08 जुलाई (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार काे भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट पहुंचे और यहां 950.89 करोड़ रुपये की लागत वाली 124 विकास परियोजनाएं जनपद को समर्पित कीं। इसके बाद चित्रकूट इंटर कालेज के परिसर में आयोजित जनसभा में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आस्था को बदनाम करने की साजिश सपा और कांग्रेस कर रहे हैं लेकिन इनके मंसूबे रामभक्त सफल नहीं हाेने देंगे। जनसभा में लोगों ने जय श्रीराम उद्घोष के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधन की शुरुआत जय श्रीराम के उद्घोष से की। उन्होंने कहा प्रभु श्रीराम के संकट के समय में संबल बना चित्रकूट आध्यमिक नहीं है बल्कि त्रिकाल दर्शी महर्षि वाल्मीकि को आश्रम बनाना पड़ा। गोस्वामी तुलसीदास ने चित्रकूट के राजापुर में जन्म लिया। कामदगिर और मंदाकिनी की कृपा और सती अनुसुइया आश्रम की ऊर्जा पूरे प्रदेश को गौरवान्वित करती है। ऐसी धरा में मुझे आज आने का मौका मिला है।
मुख्यमंत्री ने 950 करोड़ के विकास कार्याें की सौगात के लिए बधाई देते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि की आज्ञा से भगवान राम चित्रकूट आए। यहां पर 12 वर्ष उन्होंने ऋषि मुनियों व कोल भीलों के साथ रहे। पहले चित्रकूट में डकैतों के भय से यहां कोई नहीं आता था। सड़कें नहीं थी। राजापुर में कोई काम नहीं हुआ था। पहले आते थे तो यहां उपेक्षित सा लगता था। पहली बार मैं आया था तो अधिकारियों को चित्रकूट को विकसित करने को कहा। आज मैं मीरजापुर से आया तो बदला बदला चित्रकूट दिखा। चोटी में एयरपोर्ट है । बुंदेलखंड एक्सप्रेस लाइफ लाइन है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से क्षेत्र उपेक्षित था। अब डिफेंस कारिडोर बन रहा है जल्द ही हम बड़े निवेश को आने वाले हैं।
मुख्यमंत्री ने जनता से सीधा संवाद करते हुए कहा मैं विकास के लिए पीडब्लूडी को मंत्री को साथ में लेकर आया हूं कि चित्रकूट, राजापुर और कर्वी में क्या होना है। उसके लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे। समाजवादी पार्टी के नेता डॉक्टर लोहिया के नाम पर सियासत करते हैं। लेकिन सत्ता में आते हैं तो परिवार को बढ़ाते है। वंश वाद और परिवार वाद से ऊपर उठ नहीं पाते है विकास से कोई मतलब नहीं है।
मुख्यमंत्री याेगी ने कहा सपा -कांग्रेस वाले पहले श्री राम और कृष्ण काल्पनिक बताते हैं , इनको शर्म नहीं आई कि यदि भगवान काल्पनिक हैं तो चित्रकूट, श्रंगबेर पुर, अयोध्या, मथुरा, वृंदावन क्या है। चित्रकूट का रामभक्त कहे तो काेई बात नहीं आज आस्था को बदनाम करने की साजिश सपा और कांग्रेस कर रहे हैं। डेढ़ सौ लोग गणना में हैं, जैसे चंदा में चोरी की बात न्यास के संज्ञान में आयी तो एसआइटी गठित की। दल ने जांच की और छह लोग चोरी करते हुए प्रमाण में पाए गए हैं दो साजिश के पात्र थे। कुल आठ को गिरफ्तार किया गया। फिर पूरे ट्रस्ट को बदनाम करने का औचित्य कहा है। प्रत्येक आस्थावान को सचेत होना पड़ेगा।
उन्हाेंने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि सपा कांग्रेस के कार्यकाल में कब्रिस्तान के नाम पर पैसा खर्च किया जाता था। वक्फ के नाम पर हजारों एकड़ भूमि कब्जा कर ली गई। वक्फ का कानून बना तो कांग्रेस व सपा एक साथ खड़ी हो गई। हजारों एकड़ जमीन बेंच दी गई जो सीधे-सीधे डकैती थी। उसके लिए एक भी बार ये नहीं बोले। जब प्रधानमंत्री मोदी ने कानून बनाया तो खड़े हो गए। गिरगिट की तरह इनका दोहरा चरित्र हैं। ये लोग किसी का भी सम्मान नहीं करते हैं डा. भीमराव आंबेडकर का नाम पर कन्नौज में मेडिकल कालेज बना था, उसका नाम हटा दिया गया। पूरे प्रदेश में 64 हजार एकड़ जमीन को माफियाओं से खाली कराया गया जिसमें सपाइयों ने कब्जा कर रखा था।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री याेगी ने युवा मुख्यमंत्री योजना के लाभार्थी विजय कुमार व सत्यम मिश्रा को पांच-पांच लाख के प्रतीकात्मक चेक, आगंनबाड़ी ममता सोनी व आकृति शर्मा को स्मार्ट फोन , संगीता व शिवकुमारी की प्रधानमंत्री आवास की चाबी, बप्पारावल और मानसी को इंटर व हाईस्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर एक-एक लाख के चेक प्रदान किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रतन पटेल

