मुख्यमंत्री योगी ने अमरोहा को दी 207.49 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, कहा—अब भय नहीं, अब विकास हो रहा

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री योगी ने अमरोहा को दी 207.49 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, कहा—अब भय नहीं, अब विकास हो रहा


मुख्यमंत्री योगी ने अमरोहा को दी 207.49 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, कहा—अब भय नहीं, अब विकास हो रहा


मुख्यमंत्री योगी ने अमरोहा को दी 207.49 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, कहा—अब भय नहीं, अब विकास हो रहा


मुख्यमंत्री योगी ने अमरोहा को दी 207.49 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, कहा—अब भय नहीं, अब विकास हो रहा


अमराेहा, 18 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। सुबह बुलंदशहर में विकास कार्यों की सौगात देने के बाद दोपहर अमरोहा पहुंचे। यहां उन्होंने अमरोहा और धनौरा विधानसभा क्षेत्र की 207.49 करोड़ रुपये की 43 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर समारोह को संबोधित कर अपनी सरकार के विकास कार्यों का लेखा जोखा रखा। सरकार की प्राथमिकताएं गिनायी और पूर्ववर्ती सपा सरकार को कानून व्यवस्था और विकास को लेकर घेरा। कार्यक्रम में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी लाभान्वित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सियावर रामचंद्र जी महाराज की जय, पवनसुत हनुमान की जय और वृंदावन बिहारी लाल की जय का जयकारा लगाकर अपना संबाेधन शुरु किया। उन्हाेंने कहा कि अमरोहा महाभारत कालीन पावन तीर्थ तिगरी धाम और वासुदेव तीर्थ की ऐतिहासिक विरासत को संभाले हुए है और यहां के लोगों ने अपनी कारीगरी और हस्तशिल्प से दुनिया में अलग पहचान बनाई है। डबल इंजन की सरकार में गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण से अमरोहा से दिल्ली, लखनऊ और प्रयागराज की दूरी काफी कम हो गई है। उन्होंने कहा कि अमरोहा अब पिछड़े जिले की पहचान से बाहर निकल चुका है। जिस तरह यहां के तबले और ढोलक ने दुनिया में अमरोहा का नाम रोशन किया है, ठीक उसी तरह यह अमरोहा विकास के नए प्रतिमान स्थापित करते हुए अपनी नई पहचान बनाएगा।

हाईवे स्थित श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी की तत्कालीन सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले इस तरह के विकास और औद्योगिक निवेश के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था। हाल यह थे कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में गन्ना किसानों को समय पर भुगतान तक नहीं मिल पाता था और इतना ही नहीं वर्ष 2007 से 2017 के बीच प्रदेश की 29 चीनी मिलें बंद कर दी गई थीं, लेकिन भाजपा की सरकार ने समय रहते प्रदेश का चीनी उद्योग बचा लिया और आज डबल इंजन की सरकार प्रदेश में 122 चीनी मिलों का संचालन कर रही है। जहां तक गन्ना भुगतान की बात है तो हमारी सरकार ने गन्ना किसानों को 3.23 लाख करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान कर चुकी है। पहले गन्ने का मूल्य 300 रुपये प्रति क्विंटल था, जिसे बढ़ाकर 400 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है।

मुख्यमंत्री योगी ने कांवड़ यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी व्यवस्था चुस्त दुरुस्त की जा रही है। किसी भी भक्त को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और जो बाधा बनेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं तिगरी मेले की व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के लिए यहां आए थे। उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में जन्माष्टमी, कांवड़ यात्रा, रामनवमी की शोभायात्रा और दुर्गा पूजा जैसे धार्मिक कार्यक्रमों में तरह तरह की बाधाएं पैदा की जाती थीं लेकिन अब अब कांवड़ यात्रा, जन्माष्टमी और तिगरी मेले के आयोजन पर किसी प्रकार की रोक नहीं है।

डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में गंगा एक्सप्रेसवे जैसी परियोजनाएं न सिर्फ यातायात को आसान बना रही हैं, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देती हैं और इससे समृद्धि के नए अवसर पैदा होते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का विशेष फोकस गंगा एक्सप्रेसवे से अमरोहा को जोड़ने पर रहा है। इसका लाभ अब जिले को मिलने लगा है। इसके लिए सही सोच, स्पष्ट नीति और ईमानदार नीयत की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि जब नीति और नीयत ठीक नहीं होती तो विकास संभव नहीं हो पाता।

मुख्यमंत्री याेगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश के लगभग हर जिले में दंगे होते थे और भर्ती में किसी डकैती होती थी उन्होंने कहा कि पहले रामपुर और सैफई के परिवार प्रदेश के होनहार नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते थे, लेकिन अब कोई आपके हक पर डकैती नहीं डाल सकता, क्योंकि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता के कारण हर जिले के युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर अवसर मिल रहे हैं।

मिट्टी में मिल गए माफिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने वर्ष 2017 में सत्ता में आने के बाद कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों के लिए दो ही जगह तय कर दीं-जेल या जहन्नुम। मुख्यमंत्री ने कहा कि माफिया को मिट्टी में मिला दिया गया है। वर्ष 2017 से पहले सपा की सरकार में प्रदेश के कई जिलों में दंगे होते थे और कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान लोगों में अपराधियों और माफिया का भय था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार बनने के बाद अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। आज कानून का राज स्थापित हुआ है।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ कर जिले की प्रसिद्ध ढोलक के बारे में जानकारी ली। उन्होंने 207.49 करोड़ रुपये की 43 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें अमरोहा विधानसभा क्षेत्र की 104.35 करोड़ रुपये की 25 परियोजनाएं और धनौरा विधानसभा क्षेत्र की 103.13 करोड़ रुपये की 18 परियोजनाएं शामिल हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी लाभ वितरित किए।

इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बलदेव सिंह औलख, सांसद कंवर सिंह तंवर, विधायक राजीव तरारा, महेंद्र सिंह खडकवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर, भाजपा जिला अध्यक्ष उदय गिरि समेत स्थानीय नेता मंचस्थ रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं पुरुष शामिल रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शिव सिंह

Share this story