एफएचआरएआई अधिवेशन का उद्देशय, देश के पर्यटन को नई दिशा देना : मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

WhatsApp Channel Join Now
एफएचआरएआई अधिवेशन का उद्देशय, देश के पर्यटन को नई दिशा देना : मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू


वाराणसी, 23 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में नदेसर स्थित होटल ताज गैंगेज में फेडरेशन ऑफ होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएचआरएआई) के 56वें वार्षिक अधिवेशन के अंतिम दिन रविवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू शामिल हुए। उन्हाेंने पत्रकारों से कहा कि ‘अनंत काशी’ की भावना से आयोजित इस अधिवेशन का उद्देश्य भारत की आध्यात्मिकता, संस्कृति, खान-पान, हस्तशिल्प और आतिथ्य को आधुनिक पर्यटन की संभावनाओं से जोड़ते हुए देश के पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र को नई दिशा देना है।

हिमाचल प्रदेश की अपार पर्यटन संभावनाओं को साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि की समृद्ध संस्कृति, हिमालय की अनुपम प्राकृतिक सुंदरता, हिमाचली धाम और सिड्डू जैसे पारंपरिक व्यंजन, लोक-कला, हस्तशिल्प तथा आत्मीय अतिथि-सत्कार हमारी विशिष्ट पहचान हैं। अधिवेशन में पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र की जिन संभावनाओं और नए आयामों पर चर्चा हो रही है, उनमें हिमाचल प्रदेश के लिए अपार अवसर हैं। इससे पहले एफएचआरएआई के अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल ने होटल पहुंचने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story