डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि


लखनऊ, 23 जून (हि.स.)। भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के सिविल अस्पताल पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि

‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान, नहीं चलेंगे’ के उद्घोषक, प्रखर राष्ट्रवादी और जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि। भारत की एकता और अखंडता के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक देशवासी के हृदय में सदैव राष्ट्रवाद की लौ प्रज्वलित करता रहेगा।

मुख्यमंत्री के अलावा उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही,जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह,मंत्री बलदेव सिंह ओलख,विधायक डा.नीरज बोरा,एमएलसी अवनीश पटेल,एमएलसी लालजी प्रसाद निर्मल,पूर्व मंत्री डा.महेन्द्र सिंह,नीरज सिंह व भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story