मुख्यमंत्री योगी और नितिन गडकरी ने की यूपी की सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री योगी और नितिन गडकरी ने की यूपी की सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की

मुख्यमंत्री योगी और नितिन गडकरी ने की यूपी की सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की

लखनऊ, 13 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास 5-कालिदास मार्ग लखनऊ में प्रदेश में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक की।

उल्लेखनीय है कि आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वह चार हजार 850 करोड़ रुपये लागत की तीन राष्ट्रीय परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।----------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप शुक्ला

Share this story