वाराणसी : भक्तों के लिए बने अंडरपास के दोनों ओर फेंका जा रहा कूड़ा, नगर निगम लापरवाह

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी : भक्तों के लिए बने अंडरपास के दोनों ओर फेंका जा रहा कूड़ा, नगर निगम लापरवाह


वाराणसी, 10 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अलईपुरा क्षेत्र में स्थित माता शैलपुत्री का मंदिर शारदीय नवरात्रि के पहले दिन भक्ति के रस में डूबने वाला है। यहां प्रथम दिन माता के भक्त दर्शन पूजन के लिए शैलपुत्री मंदिर पहुंचेंगे। मंदिर जाने में भक्तों को अब रेलवे फाटक का जाम नहीं रोकेगा, इसके लिए रेलवे ने अंडरपास बना दिया है। हालांकि रेलवे की ओर से अंडरपास तो बना दिया गया है लेकिन उसके दोनों ओर घरों का कूड़ा फेंका जा रहा। जिसके प्रबंधन में नगर निगम की देरी से कूड़े का ढेर लग रहा है। नागरिक कूड़े के ढेर को नवरात्रि के पहले हटाने की मांग की जा रही है।

शैलपुत्री माता मंदिर के पुजारी परिवार से जुड़े हुए प्रेम ने कहा कि शारदीय नवरात्रि में हजारों की संख्या में माता के भक्तों का मंदिर आना होता है। ऐसे में नगर निगम को मंदिर के चारों ओर आसपास के प्रमुख मार्गों पर साफ सफाई की व्यवस्था रखनी चाहिए। अंडरपास के पास कूड़े के ढेर को भी तत्काल हटवाना चाहिए।

अलईपुर निवासी मनोज गुप्ता ने कहा कि माता के भक्तों के लिए नवरात्रि का पहला दिन विशेष होता है। माता शैलपुत्री के दर्शन के लिए पहले दिन आने वाली भीड़ की संख्या की कोई गिनती नहीं रहती है। ऐसी स्थिति में कूड़ा प्रबंधन को लेकर नगर निगम को गंभीर होना चाहिए। नगर निगम के अधिकारियों को स्वयं ही अंडरपास के पास कूड़े के डंप किये जाने का संज्ञान लेना चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story