गलियों में बहते सीवर पानी को देखकर मंत्री सुरेश खन्ना ने जतायी नाराजगी

WhatsApp Channel Join Now
गलियों में बहते सीवर पानी को देखकर मंत्री सुरेश खन्ना ने जतायी नाराजगी


वाराणसी, 28 फरवरी(हि. स.)। उत्तर प्रदेश सरकार में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने प्रभार वाले जनपद वाराणसी में शनिवार को शहर की साफ सफाई की गहनता से जांच किया। मंत्री सुरेश खन्ना ने भोजूबीर क्षेत्र में सड़कों पर समय पर उठने वाले कूड़ा पेटी पर अपनी प्रसन्नता जाहिर की, वही गलियों में बहते सीवर पानी को देख नाराजगी जताई।

मंत्री सुरेश खन्ना ने वाराणसी के नगर आयुक्त को दो टूक कहा कि नगर निगम के अधिकारी अपने जोन स्तर पर मिलने वाली शिकायतों का निस्तारण करें तो इस तरह की तस्वीर देखने को ना मिले। गली में सीवर का बहता पानी बता रहा है कि कुछ दिनों से यहां पर नगर निगम का कोई अधिकारी या कर्मचारी नहीं आया है।

मंत्री के तीखे तेवर देखकर नगर आयुक्त ने तत्काल ही अधिकारियों को सीवर स्वच्छता के निर्देश दिए। मौके पर भाजपा पार्षद ने स्वच्छता और स्थानीय शिकायतों के तमाम पहलुओं को रखा। मंत्री सुरेश खन्ना के साथ में एमएलसी एवं जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा भी दिखाई पड़े।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story