फिरोजाबाद के पाट् भटटी व चूडी श्रमिकों की दैनिक मजदूरी मेें 50 रुपए की वृद्धि

WhatsApp Channel Join Now
फिरोजाबाद के पाट् भटटी व चूडी श्रमिकों की दैनिक मजदूरी मेें 50 रुपए की वृद्धि


-सहायक श्रमायुक्त और सिटी मजिस्ट्रेट ने कारखानों का किया औचक निरीक्षण

फिरोजाबाद, 13 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद के जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को सहायक श्रमायुक्त और सिटी मजिस्ट्रेट ने जिले की विभिन्न पाट् भटिटयों का सघन दौरा कर फैक्ट्री मालिकों को सख्त चेतावनी दी है कि किसी भी स्थिति में नियमों का उल्लंघन न हो। प्रशासन ने फिरोजाबाद के पाट् भटटी, चूडी श्रमिकों की लम्बे समय से चली आ रही मांगों को स्वीकार कर उनकी मजदूरी में 50 रुपए की वृद्धि की गई है, साथ ही किसी भी श्रमिक से अब 8 घंटे से अधिक काम भी नहीं लिया जाएगा। साथ ही साप्ताहिक अवकाश भी मिलेगा।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देशन में कार्यस्थल पर पीने के पानी, प्राथमिक उपचार और स्वच्छता जैसी सभी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता अनिवार्य कर दी गयी है। उन्हाेंने सभी पात्र श्रमिकों को पी0एफ0 और ई0एस0आई0 की सुविधाओं को देने के निर्देश दिए है, ताकि उन्हें भविष्य में आर्थिक और चिकित्सीय सुरक्षा मिल सकें। इसके साथ ही, उन्हे सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ दिलाया जाएगा। श्रमिकों की यह एक मुख्य समस्या बिचौलियों के हस्तक्षेप की थी, जिससे उनकी बात सीधे मालिकों तक नही पहुंच पाती थी, प्रशासन ने अब ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की है कि मालिक और मजदूर आमने सामने बैठकर संवाद करेंगे। इससे न केवल समस्याओं का त्वरित निस्तारण होगा, बल्कि आपसी विश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण भी विकसित होगा।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

Share this story