खीरी से उठी अयोध्या के धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर के विकास की मांग

WhatsApp Channel Join Now
खीरी से उठी अयोध्या के धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर के विकास की मांग


लखीमपुर खीरी, 02 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा के तत्वावधान में गुरुवार को अयोध्या स्थित श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर के जीर्णोद्धार एवं समग्र विकास की मांग उठी। इस संबंध में एक महत्वपूर्ण ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित भेजा गया।

सभा के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अतिरिक्त जिला अधिकारी (न्यायिक) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि अयोध्या धाम में स्थित भगवान चित्रगुप्त जी महाराज के इस प्राचीन एवं पवित्र मंदिर का विकास प्रदेश सरकार प्राथमिकता के आधार पर कराए। साथ ही मंदिर के सुव्यवस्थित संचालन और भव्य निर्माण के लिए एक ट्रस्ट के गठन की भी मांग की गई, ताकि श्रद्धालुओं की आस्था को उचित सम्मान मिल सके।

सभा के जिलाध्यक्ष चित्रांश अनूप सिंह ने कहा कि यह पहल केवल मंदिर के विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि कायस्थ समाज की आस्था, सांस्कृतिक धरोहर और धार्मिक पहचान को सशक्त करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव रतन खरे, जिला महामंत्री रमेश पांडिया, कोषाध्यक्ष लोकेंद्र श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव, डॉ. ओ.पी. श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव (एडवोकेट), अजय श्रीवास्तव, रविकांत श्रीवास्तव, संगठन मंत्री विनय श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अनीता निगम, मोनिका श्रीवास्तव, प्रीति निगम, सुनील बरतरिया, संजय रायजादा एवं एडवोकेट राजेश सहित अनेक गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवनन्दन श्रीवास्तव

Share this story