परिषदीय स्कूलों में बच्चों को मिलेगा मीठा हलुआ और नमकीन उपमा

WhatsApp Channel Join Now
परिषदीय स्कूलों में बच्चों को मिलेगा मीठा हलुआ और नमकीन उपमा


- धनतेरस से शुरू होगी पूरक पोषण की व्यवस्था, महीने में पांच दिन होगा वितरण

मीरजापुर, 05 नवंबर (हि.स.)। पीएम पोषण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को मध्याह्न भोजन के साथ पूरक पोषण के रूप में मीठा हलुआ और नमकीन उपमा हलुआ भी दिया जाएगा। इसकी शुरुआत छह नवंबर को धनतेरस के दिन से होगी।

निर्धारित व्यवस्था के अनुसार प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय सप्ताह में बच्चों को मीठा हलुआ परोसा जाएगा। वहीं द्वितीय, चतुर्थ और पांचवें सप्ताह में नमकीन उपमा हलुआ दिया जाएगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य बच्चों को मध्याह्न भोजन के साथ अतिरिक्त पोषण उपलब्ध कराना है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर योजना का सभी विद्यालयों में नियमित पालन सुनिश्चित कराने को कहा है। खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, स्वच्छता और निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।

वितरण व्यवस्था की निगरानी मां समूह, विद्यालय प्रबंध समिति और टास्क फोर्स के माध्यम से कराई जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि बच्चों को मध्याह्न भोजन के साथ पूरक पोषण के तहत दोनों तरह के हलुआ भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773047 Articles

Share this story