लोक आस्था के महापर्व छठ पर श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होने देंगे - सौरभ श्रीवास्तव

WhatsApp Channel Join Now
लोक आस्था के महापर्व छठ पर श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होने देंगे - सौरभ श्रीवास्तव


लोक आस्था के महापर्व छठ पर श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होने देंगे - सौरभ श्रीवास्तव


वाराणसी, 15 नवम्बर (हि. स.)। वाराणसी में रविवार को कैंट विधानसभा से विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने गंगा नदी के किनारे घाटों की साफ सफाई का निरीक्षण करने दौरान कहा कि लोक आस्था के महापर्व छठ पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देंगे। छ्ठ मैया की भक्ति के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

कैंट विधानसभा से विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि छठी मैया की कृपा बनी रहे। छठ पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए स्टीमर से निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । साथ ही, घाटों पर पैदल भ्रमण कर छठ पूजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। नगर निगम के जोनल अधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ प्रत्येक घाट का स्थलीय निरीक्षण कर शेष कमियों को तत्काल दूर करने को कहा गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम पूजन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि घाटों की स्वच्छता को समस्त कार्यों में सबसे ऊपर रखा गया है। श्रद्धालुओं को पूजा करने के लिए साफ सुथरा स्थान मिले, इसके लिए स्वच्छता कर्मियों ने भी बड़ी मेहनत की है। यह आस्था का पर्व हम सभी श्रद्धालु मिलकर एक साथ मना रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777314 Articles

Share this story