छठ महापर्व: तालाब में निकले तीन मगरमच्छ

WhatsApp Channel Join Now
छठ महापर्व: तालाब में निकले तीन मगरमच्छ


सोनभद्र, 15 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के साेनभद्र जिले में चुर्क चौकी क्षेत्र के बबूरी गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गांव के पोखरे में एक साथ तीन मगरमच्छ दिखाई दिए। मगरमच्छों को देखकर गांव में दहशत का माहौल बन गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग पोखरे के किनारे जमा हो गए।

बबूरी गांव के प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार ने तत्काल वन विभाग और चुर्क चौकी प्रभारी को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने पोखरे के आसपास लोगों को जाने से रोका और सुरक्षा के इंतजाम किए। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और पोखरे के पास अकेले न जाएं, खासकर बच्चों को दूर रखें।

फिलहाल वन विभाग की टीम मगरमच्छों की निगरानी कर रही है और रेस्क्यू की तैयारी की जा रही है। गौरतलब है कि इसी पोखरे पर गांव के लोग छठ महापर्व मनाते हैं। नहाय-खाय से लेकर अर्घ्य तक के लिए बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं इसी घाट पर पहुंचती हैं। ऐसे में छठ से ठीक पहले पोखरे में मगरमच्छ निकलने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777571 Articles

Share this story