महिलाओं ने छठ पूजा स्थल को वापस लेने के लिए किया आमरण अनशन

WhatsApp Channel Join Now
महिलाओं ने छठ पूजा स्थल को वापस लेने के लिए किया आमरण अनशन


वाराणसी, 12 नवम्बर (हि. स.)। वाराणसी में चोलापुर थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव में ग्रामीण महिला संगीता के नेतृत्व में महिलाओं ने छठ पूजा स्थल को वापस लेने के लिए आमरण अनशन किया। महिलाओं ने अस्पताल के लिए दर्ज जमीन को पोखरी के रूप में छठ पूजा करने के लिए वापस करने की मांग की।

महिला संगीता ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि पिछले वर्ष जहां पोखरी स्थल पर छठ पूजा की गई थी, अभी उस स्थान पर गांव के गाैरव पांडेय ने मिट्टी डालकर पोखरी को जमीन बना दिया। अभी मौके पर कोई पोखरी दिखाई नहीं दे रही है। बिना पोखरी के छठ पूजा कैसे होगी। गौरव के पक्ष में स्थानीय पुलिस भी खड़ी दिख रही है। ऐसे में महिलाओं ने आमरण अनशन किया है, जो तीन दिन तक चलेगा। हमारी मांग है कि बीते 26 वर्षों से जब इसी स्थान पर छठ पूजा हो रही है तो आज उन्हें हटाया क्यों जा रहा है। महिलाओं को छठ पूजा करने से क्यों रोका जा रहा है।

वहीं, गौरव पाण्डेय ने कहा कि जिस जमीन को लेकर महिलाएं आमरण अनशन कर रही हैं, यह जमीन अस्पताल की जमीन के रूप में दस्तावेज में दर्ज है। इसको लेकर एसडीएम ने आदेश दिया है, यहां अस्पताल का विस्तार होना है। ऐसे में महिलाओं की मांग जायज नहीं है।

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775758 Articles

Share this story