फिरोजाबाद प्रशासन सहेजेगा चंद्रसेन किला और चंद्रवार जैन मंदिर, जिलाधिकारी ने भ्रमण कर दिए निर्देश

WhatsApp Channel Join Now

फिरोजाबाद, 07 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ रविवार को जनपद के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थलों को सहेजने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त की है। उन्होंने चंद्रवार स्थित चंद्रसेन के किला और चंद्रवार का जैन मंदिर का भ्रमण कर कर निर्देश दिये।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा है कि चंद्रसेन का किला और चंद्रवार का जैन मंदिर हमारी अमूल्य विरासत है, यह क्षेत्र भारत के गौरवशाली इतिहास का एक जीवंत अध्याय रहा है। इसलिए जरूरी है कि ऐतिहासिक स्थानों को हम पूरी तरह सुरक्षित और सम्बधि॔त करें। उन्होंने कहा कि चंद्रवार के जैन मंदिर में डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी, ताकि यहां के इतिहास और संस्कृति का ज्ञान आधुनिक पीढ़ियों को कराया जा सके। साथ ही साथ पर्यटन की दृष्टि से आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का विकास करने और धरोहरों के मूल स्वरूप को बनाए रखते हुए इसके सौंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि आने वाली पीढ़ियों को अपने गौरवशाली इतिहास और संस्कृति से रूबरू कराने के लिए इन धरोहरों का जीवंत रहना आवश्यक है।

जिला प्रशासन का कहना है कि इन ऐतिहासिक स्थलों की गरिमा को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए और उन्हें पर्यटन मानचित्र पर प्रमुखता से स्थापित करने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों और आगंतुकों से अपील की है कि वह इन ऐतिहासिक स्थलों की स्वच्छता और सुरक्षा बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सत्येंद्र कुमार उपस्थित रहे।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

Share this story